Move to Jagran APP

चुनौतियां बेशुमार, वरिष्ठजनों के सहयोग से पाऊंगी पार: रमन गोयल

नगर निगम बठिंडा की पहली महिला मेयर रमन गोयल का भी वही सपना है जो क्षेत्र के विधायक व राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 10:37 PM (IST)
चुनौतियां बेशुमार, वरिष्ठजनों के सहयोग से पाऊंगी पार: रमन गोयल
चुनौतियां बेशुमार, वरिष्ठजनों के सहयोग से पाऊंगी पार: रमन गोयल

सुभाष चंद्र, बठिडा

loksabha election banner

नगर निगम बठिंडा की पहली महिला मेयर रमन गोयल का भी वही सपना है, जो क्षेत्र के विधायक व राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का है। यह सपना है शहर के लटके पड़े प्रोजेक्टों को पूरा करना और शहर की नुहार बदलना। शहर की ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त करने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा करवाना, अमरपुरा बस्ती सहित अन्य बस्तियों के लोगों की राह आसान करने के लिए निर्मणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को मुकम्मल करवाना भी उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करना और सिरकी बाजार में मानसून दौरान भरने वाली पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। यह बातें शुक्रवार को 'दैनिक जागरण' के साथ विशेष बातचीत करते हुए मेयर रमन गोयल ने कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद सामने चुनौतियां तो बहुत हैं, लेकिन अपने वरिष्ठजनों के सहयोग से इनको पार कर लूंगी। पहली कृपा परमात्मा की तो दूसरी वित्तमंत्री की मेयर रमन गोयल ने कहा कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी शुरू से ही रही है। हालांकि पार्षद बनकर शहर की मेयर बनूंगी, ऐसा कभी नहीं सोचा था। इसमें पहली कृपा परमात्मा की रही, जिसने उनके वार्ड को महिला आरक्षित किया। दूसरी कृपा वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की रही, जिन्होंने उन्हें यहां से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा और फिर मेयर के लायक समझा। बीए-बीएड की शिक्षा हासिल करके शिक्षिका बनने के बजाय राजनीति का क्षेत्र चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शायद ऐसा परमात्मा को ही मंजूर था। वार्ड महिला रिजर्व न होता तो उनके पति चुनाव लड़ते

अगर यह वार्ड महिला रिजर्व न होता और जनरल वार्ड होता तो उनके पति संदीप गोयल ने चुनाव लड़ना था। बेशक उन्हें राजनीति के बारे में ज्यादा पता नहीं है और न ही नगर निगम के सिस्टम के बारे में जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद अपने वरिष्ठ पार्षद के साथियों के सहयोग से वह हाउस को सुचारू रूप में चलाएंगी। लोगों की समस्याओं को दूर करके उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के पूरे प्रयास करेंगी। संभवत: मेयर बनने पर अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इनका सामना करते हुए इन्हें पार करेंगी। नगर निगम से खत्म किया जाएगा भ्रष्टाचार

लोगों के अनुसार नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगी। इसे खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाएंगी। निगम में सफाई कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरने की भी कोशिश की जाएगी ताकि सुचारू सफाई संबंधी दिक्कतों को दूर किया जा सके। वह नगर निगम के समूह कर्मचारियों को साथ लेकर काम करेंगी और लोगों की मुश्किलों का समाधान करेंगी। इसके अलावा जैसे वित्तमंत्री जी ने कहा है, वैसे ही वह सभी वार्डों के पार्षदों को उनके वार्ड का मेयर ही समझेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.