गणित का पेपर लंबा था,लेकिन मुश्किल नहीं
शुक्रवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का दसवीं कक्षा का गणित का अहम पेपर लिया गया। गणित ऐसा विषय है जिसमें अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का अच्छा अवसर होता है।
संस, बठिडाशुक्रवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का दसवीं कक्षा का गणित का अहम पेपर लिया गया। गणित ऐसा विषय है, जिसमें अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का अच्छा अवसर होता है। ऐसे में आज हुआ दसवीं के गणित का पेपर काफी अहम रहा। छात्रों की मानें तो ये पेपर लंबा था, लेकिन मुश्किल नहीं था। छात्र गौरव, साजिद खान ने बताया कि पेपर काफी आसान था और सभी सवाल सिलेबस में ही पूछे गए थे। केवल एक सवाल थोड़ा कठिन था, बाकी सब आसान थे। इस सवाल ने छात्रों को भी कंफ्यूज कर दिया। कई बच्चे इस सवाल से जूझते नजर आए। वहीं अनमोल प्रीत, दिलराज, प्रभनीत सिंह ने बताया कि उन्हें पेपर बहुत आसान लगा। हमारा पेपर 80 मार्क्स का था। हमे लगता है कि हमारे अच्छे अंक आ जाएंगे।