भाजयुमो ने सिविल अस्पताल के बाहर बांटे मास्क
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सिविल अस्पताल के आगे लोगों को मास्क बांटे गए।
जागरण संवाददाता, बठिडा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सिविल अस्पताल के आगे लोगों को मास्क बांटे गए। प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर परेश गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी व जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मास्क दिखावे के लिए नहीं सुरक्षा के लिए जरूरी है। साथ ही लोग कोरोना से बचने के लिए सभी नियमों का पालन करें। कोविड का टीकाकरण अवश्य करवाएं। यहां महामंत्री गगन गोयल, सह इंचार्ज मीनू बेगम, प्रीत गिल, दक्षिण मंडल के प्रधान निर्मल सिंह, महासचिव दीपक चार्ली, पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष शुभम कुमार, पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष सागर भी मौजूद थे। मास्क न पहनने वाले 135 लोगों के काटे चालान एसएसपी सुरेंदर लांबा ने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए बिना काम के घर से न निकलें और मास्क पहनकर रखें। जिला पुलिस द्वारा लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क न लगाने वाले 135 लोगों के चलान काटे गए हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बाघापुराना रैली को लेकर वर्करों में उत्साह 21 मार्च को बाघापुराना में आयोजित होने वाले किसान महासम्मेलन को लेकर किसानों और पार्टी वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा हैं। इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इन विचारों का खुलासा हलका बठिडा देहाती से विधायक प्रो. रुपिदर कौर रुबी ने करते हुए कहा कि रिवायती पार्टी की निलायकी के चलते हमारा किसान दिल्ली के बार्डरों पर बैठने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अडियल रवैया और प्रदेश सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से 21 मार्च को बाघापुराना की दाना मंडी में किसान महासम्मेलन करवाया जा रहा है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पहुंच रहे है। जिसको लेकर वर्करों में भारी उत्साह है।