श्रीलंका में रहती पहली पत्नी के लिए पांच माह की बेटी को पिलर से पटक कर था मारा
भगता भाईका के गांव आदमपुरा में 14 अक्टूबर की रात को पिता ने अपनी पांच माह की बेटी एकनूर को पिलर के साथ पटक कर मार दिया था। मामले में आरोपित बाप ने पुलिस के पास अब इकबाल किया कि उसने मर्चेंट नेवी में रहते श्रीलंका की महिला से पहली शादी की है। दूसरी पत्नी की बेटी उनके रास्ते में रोड़ा बन रही थी। इस कारण ही उसने बेटी को मार दिया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : भगता भाईका के गांव आदमपुरा में 14 अक्टूबर की रात को पिता ने अपनी पांच माह की बेटी एकनूर को पिलर के साथ पटक कर मार दिया था। मामले में आरोपित बाप ने पुलिस के पास अब इकबाल किया कि उसने मर्चेंट नेवी में रहते श्रीलंका की महिला से पहली शादी की है। दूसरी पत्नी की बेटी उनके रास्ते में रोड़ा बन रही थी। इस कारण ही उसने बेटी को मार दिया।
थाना दयालपुरा के एसएचओ अमरपाल सिंह विर्क ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने माना कि उसने पहले श्रीलंका की एक महिला के साथ शादी की है। वह भी उसके साथ ही मर्चेंट नेवी में ही काम करती थी। उसने पंजाब आने से साफ इंकार कर दिया। अब वह श्रीलंका में ही रह रही है। इसके बाद आरोपित ने पंजाब आकर दूसरी महिला से शादी रचा ली और उसके एक बेटी ने जन्म लिया। वह पहली पत्नी के साथ ही रहना चाहता था। उसकी बेटी उसके राह का रोड़ा बनी हुई थी। इसलिए ही उसने अपनी बेटी को जान से मार डाला।
2003 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था
14 अक्टूबर को यह दिल दहला देने वाली घटना को आरोपित पिता द्वारा अंजाम दिया गया था। उस दिन आरोपित बाप ने पहले अपनी बेटी को दुलार किया और बाद में पैरों से पकड़ कर पिल्लर के साथ मार कर उसकी जान ले ली थी। आरोपित 2003 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था और बाद में भाई की मौत हो जाने के बाद 2015 में पंजाब लौट आया था। काम के समय समय के दरमियान उसने अपने साथ काम करने वाली श्रीलंका की एक महिला के साथ शादी रचा ली थी। भाई की मौत हो जाने के बाद उसको अपने घर पर रहना पड़ा।
2017 में की थी दूसरी शादी
2017 में उसकी शादी गिल कलां वासी जसविदर कौर के साथ कर दी गई थी। वह अपनी शादी से खुश नहीं था। वह अकसर ही अपनी पत्नी को तलाक देने की बात किया करता था। अप्रैल माह में उनके घर पर बेटी ने जन्म ले लिया था और अब अब संबंधों में पत्नी से भी बड़ा रोड़ा अपनी बेटी को मानने लगा था। आरोपित ने इसके चलते इस दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया।
पत्नी व ससुर को भी किया था घायल
पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया था। इस रिमांड के दौरान उसने बताया कि वह अपनी पहले वाली पत्नी के साथ रहना चाहता था। इसके कारण ही उसने अपनी बेटी को बेरहमी से मार दिया। पुलिस द्वारा आरोपित व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी को मारने के दौरान बीच बचाव में आई अपनी पत्नी जसविदर कौर व अपने ससुर की भी फावड़े से वार घर घायल कर दिया था। इसमें जसविदर कौर व उनके पिता घायल हो गए थे।