महिला थाने के बाहर ससुराल वालों ने की मारपीट
व्यक्ति से उसके ससुराल वालों ने थाने के बाहर ही मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
जासं, बठिडा : पत्नी के साथ चल रहे झगड़े के मामले में महिला थाने में आए व्यक्ति से उसके ससुराल वालों ने थाने के बाहर ही मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर छह लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर हरीश कुमार निवासी बरनाला ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दी हुई है। उसी शिकायत के सिलसिले में बीती 12 जून को वह महिला थाने पहुंचा था। इस दौरान आरोपित गोल्डी गुप्ता वासी गुरु तेग बहादुर नगर बठिडा, सुदेश बांसल, मनोज बांसल, रमेश कुमार, सुमेश बांसल व नितिन गोयल व अन्य अज्ञात लोगों ने उसे थाने के बाहर घेरकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता हरीश कुमार के बयानों पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप