माहेश्वरी महिला मंडल के कार्यों को मिली सराहना
भगवान शिव व पार्वती की पूजा कर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वीडियो बनाकर डाली गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 04:11 PM (IST)
संस, बठिडा : माहेश्वरी वंशोउत्पति दिवस पर महेश नवमी पर अपने घरों में भगवान शिव व पार्वती की पूजा कर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा वीडियो बनाकर डाली गई। इस कार्य की हरियाणा पंजाब महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुमन जाजू, प्रदेश सचिव सीमा मूंदडा और अखिल भारत वर्षीया महिला संगठन की कार्य समिति सदस्य पूनम राठी द्वारा तारीफ की गई। अध्यक्ष सविता होलानी व सचिव अंजु मालपानी ने बताया कि इस से पहले भी रिपी कोठरी द्वारा पिछले वर्ष के किए गए कार्यों की वीडियो बनाकर कर ग्रुप में डाली व कोरोना से बचने के लिए वीडियो अरदास करके नाम पर जारी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें