सरकारी प्राइमरी स्कूल को एलईडी बांटी
शहीद भगत सिंह युवक सेवाएं क्लब कल्याण सद्दा और नौजवानों की ओर से गांव कल्याण सुक्खा के सरकारी स्कूल को एलईडी भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 11:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, नथाना : शहीद भगत सिंह युवक सेवाएं क्लब कल्याण सद्दा और नौजवानों की ओर से गांव कल्याण सुक्खा के सरकारी स्कूल को एलईडी भेंट की। क्लब के प्रधान गुरलाल सिंह लाली ने बताया कि यह एलईडी बच्चों के सर्वपक्षीय विकास और स्मार्ट क्लास के मद्देनजर भेंट की है। मौके पर मुख्य अध्यापिका सिमरजीत कौर, सुखप्रीत सिंह, फौजी हरजीत सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. अमरीक सिंह, बलदेव सिंह बिट्टू के अलावा समूह स्टाफ मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें