Move to Jagran APP

भाजपा प्रधान के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: सुखबीर

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केंद्र के तीनों कृषि सुधार कानूनों के विरोध के चलते पंजाब में भाजपा के पदाधिकारी शिअद में शामिल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 10:42 PM (IST)
भाजपा प्रधान के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: सुखबीर
भाजपा प्रधान के इशारे पर चल रही कैप्टन सरकार: सुखबीर

जागरण संवाददाता, बठिडा: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केंद्र के तीनों कृषि सुधार कानूनों के विरोध के चलते पंजाब में भाजपा के पदाधिकारी शिअद में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत अब मानसा देहाती की भाजपा लीडरशिप भी अकाली दल में शामिल हो रही है। सुखबीर शुक्रवार को अपने बठिडा दफ्तर में मानसा के भाजपा नेताओं को अकाली दल में शामिल करवाने के लिए पहुंचे थे।

loksabha election banner

सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर कानूनों के विरोध को भटकाने का प्रयास कर रही है। पंजाब की कांग्रेस सरकार भी अब भाजपा के इशारों पर चल रही है। वह चाहे कानूनों को लागू करना हो या फिर भाजपा नेताओं की शिकायत पर कांग्रेस या अन्य नौजवानों पर पर्चा दर्ज करना हो, तुरंत किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से बठिडा में रखे जा रहे विकास कार्यों के नींव पत्थर पर सुखबीर ने कहा कि अब खजाना कैसे भर गया। चार वर्ष तक लगातार वह खाली खजाने का रोना रोते रहे हैं। अंतिम वर्ष में आकर खजाना भरने का दम भरकर नींव पत्थर रखे जा रहे हैं। यह सब नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही किया जा रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल

सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने गुटखा साहिब की झूठी कसम खाकर पंजाब में सरकार गठित तो कर ली, मगर चुनावी वादों के उलट पंजाब को बर्बाद करके रख दिया। शराब माफिया, रेत माफिया हर जगह पर कांग्रेस के मंत्रियों विधायकों का कब्जा है। पंजाब में इस समय कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कृषि कानूनों के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी में कैप्टन अमरिदर सिंह ने ही अपने दो व्यक्तियों को शामिल करवाया था, परंतु जब सच्चाई सामने आई तो मान द्वारा इस्तिफा दे दिया गया। कानूनों को लेकर कैप्टन डबल गेम खेल रहे हैं। पहले प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्रियों को लगाई जाए कोरोना वैक्सीन

सुखबीर ने कहा कि कोविड वैक्सीन को पहले जनता के प्रतिनिधी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों को लगाई जानी चाहिए ताकि जनता का हौसला बढ़े। वैक्सीन गलत नहीं होती व न ही वैक्सीन गलत है, परंतु इंटरनेट मीडिया पर भ्रम की स्थिति पैदा उस समय हो जाती है जब वैक्सीन के हक में या खिलाफ प्रचार किया जाता है। हालांकि वह भी वैक्सीन पहले लगवाने को तैयार हैं। पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपप्रधान शिअद में शामिल

इस दौरान पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के उपप्रधान व मार्केट कमेटी बोहा के पूर्व चेयरमैन बलविदर सिंह मल सिंह वाला, पूर्व जिला मानसा प्रधान व राज्य कमेटी मेंबर भाजपा सुखदेव सिंह फरमाही, पूर्व उपप्रधान एससी मोर्चा भाजपा पंजाब बलकार सिंह सहोता, पूर्व एससी मोर्चा जिला प्रधान मानसा व पंचायत मेंबर बोहा जगतार सिंह तारी, पूर्व जिला प्रधान मानसा महिला विग व राज्य कमेटी मेंबर महिला मोर्चा सुखजीत कौर, पूर्व मंडल प्रधान भिखी व पूर्व वाइस चेयरमैन भिखी राजिदर कुमार राजी, पूर्व मंडल प्रधान भिखी बलजीत सिंह, पूर्व मंडल प्रधान माइन्योरिटी मोर्चा बहादुर खान, यूवा मोर्चा मंडल प्रधान रविदर कुमार शर्मा व जिला कमेटी मेंबर बीसी मोर्चा बघेल सिंह अकाली दल में शामिल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.