कृष्ण सिंह भागीवांदर स्वर्णकार संघ तलवंडी साबो के प्रधान नियुक्त
मीटिग पंजाब प्रधान करतार सिंह जौड़ा ओर जिला प्रधान मनमोहन सिंह की अगुआई में हुई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : स्वर्णकार संघ ब्लॉक तलवंडी साबो की एक अहम मीटिग पंजाब प्रधान करतार सिंह जौड़ा ओर जिला प्रधान मनमोहन सिंह की अगुआई में हुई जिसमें जिला भर से स्वर्णकार और ज्वेलर्स दुकानदारों ने शिरकत की। इस मीटिग के दौरान अलग अलग मंडियों के स्वर्णकार संघ के प्रधानों की सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें कृष्ण सिंह भागीवांदर को सर्वसम्मति से तलवंडी साबो का प्रधान चुना गया। इस दौरान इकबाल सिंह गोरा सरपरस्त और सतीश कुमार को महासचिव चुना गया। इस मौके पंजाब प्रधान करतार सिंह जौड़ा ने चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके राज सिंह, गुरपाल सिंह, हैप्पी सिंह, लीला सिंह, राम चंद्र, जसवीर सिंह, जस्सी सिंह, खुशदीप सिंह आदि हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें