Move to Jagran APP

सुखपाल पर सियासी रंजिश में हुआ केस दर्ज : जोशी

सुखपाल सिंह सरां पर विभिन्न धाराओं के अधीन सियासी रंजिश के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:30 PM (IST)
सुखपाल पर सियासी रंजिश में हुआ केस दर्ज : जोशी
सुखपाल पर सियासी रंजिश में हुआ केस दर्ज : जोशी

जागरण संवाददाता, बठिडा : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि बठिडा पुलिस ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखपाल सिंह सरां पर विभिन्न धाराओं के अधीन सियासी रंजिश के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जबकि सियासी लोग उनके पास आने वाले लोगों की मदद के लिए अकसर ही जाते रहते हैं। अनिल जोशी ने यह बात मंगलवार की शाम को पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिगला के निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश पर वह और केडी भंडारी विशेष तौर पर यहां पहुंचे हैं। वह इस मामले में एसएसपी डॉ. नानक सिंह से भी मिले हैं और इसकी जांच कराने की मांग की है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि वह एक-दो दिनों में दर्ज किए गए मामले की जांच करवाएंगे।

loksabha election banner

अनिल जोशी ने कहा कि इस शादी के मामले में लड़की के परिजनों के निवेदन पर सुखपाल सरां पुलिस के पास गए थे, ताकि पूरे मामले का पता चल सके। सुखपाल ने उनके साथ जाकर कोई गुनाह नहीं किया। उन्होंने कहा कि सुखपाल लड़के के घर पर नहीं गए थे। वहां उनका विवाद लड़की के परिजनों के साथ हुआ था। लेकिन पुलिस ने इस विवाद में सुखपाल सरां को भी घसीट लिया। जबकि सुखपाल सरां कोई आम व्यक्ति नहीं, वह भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। लड़की की ओर से दिए गए बयान से स्पष्ट पता चलता है कि वह किसी और व्यक्ति की ओर से लिखवाए गए हैं। मुस्लिम युवक और हिदू युवती की शादी के सवाल पर जोशी ने कहा कि पार्टी अदालत के फैसले के खिलाफ नहीं है और उसका सम्मान करती है। इस मौके पर जिला प्रधान विनोद बिटा, मोहन लाल गर्ग, दयाल दास सोढ़ी, सुनील सिगला, अशोक भारती, गुरजीत मान, अशोक बालियांवाली, वरिदर शर्मा, मुनीश शर्मा, राजेश नोनी, संजीव बांसल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.