नियमित कसरत न करने के कारण होता है जोड़ों का दर्द
आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में हर कोई जोड़ों के दर्द से परेशान है। हर कोई डॉक्टरों के पास पहुंच कर इससे छुटकारा पाना चाहता है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में हर कोई जोड़ों के दर्द से परेशान है। हर कोई डॉक्टरों के पास पहुंच कर इससे छुटकारा पाना चाहता है। मगर असल मायने में लोगों द्वारा सही ढंग से एक्सरसाइज न किए जाने से ऐसा हो रहा है। अगर हम नियमित रूप में एक्साइज करें तो शरीर को पूरी तरह से तंदुरुस्त रख सकते हैं। यह कहना है कि धनोआ फिजियोथेरेपी क्लिनिक के डॉ. जसदेव सिंह धनोआ का। वह बठिडा दैनिक जागरण के कार्यलय में हैलो जागरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने की विधियां भी बताई।
सवाल- मेरे बैक पेन बहुत होती है क्या कारण है?
जवाब- बैक पेन सही ढंग से कसरत न किए जाने के कारण भी होती है। अगर नियमित रूप से कसरत की जाए तो कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
सोहन सिंह सवाल- थायराइड की समस्या का क्या समाधान है ?
जवाब- थायराइड की समस्या का कोई प्रॉपर हल तो नहीं है। मगर इसके लिए दवाई की जरूर आवश्यकता है। इसको बंद नहीं करना चाहिए।
राहुल कुमार सवाल- मेरे माता के घुटनों में दर्द है, उससे कैसे राहत मिलेगी ?
जवाब- घुटनों के दर्द को शुरू में ही कवर कर लेना चाहिए। अगर यह बढ़ गया तो आने वाले समय में दिक्कत आएगी। जिनको बदलना भी पड़ सकता है। इसके लिए कसरत बहुत जरूरी है।
नीरज कुमार सवाल- मेरी रीढ़ की हड्डी में समस्या है, कैसे छुटकारा मिलेगा ?
जवाब- रीढ़ की हड्डी के एल-5 व एस-1 में अगर गैप कम भी हो जाता है तो उसको कसरत या फिजियोथेरेपी द्वारा सही किया जा सकता है। मगर ऑप्रेशन हर चीज का हल नहीं है।
विजय लक्ष्मी सवाल- बच्चे के जन्म के बाद काफी बैक पेन की समस्या है?
जवाब- अगर सिजेरियन हुआ है तो इसके लिए गर्म पानी के साथ समय समय पर टकोर करनी चाहिए। जिसके साथ कोई दर्द निवारक ट्यूब भी लगानी चाहिए। अगर हल नहीं होता तो कसरत करें।
अंजू सवाल- भाई के कंधे का ऑप्रेशन हुआ था उसके बाद दर्द रहता है ?
जवाब- कंधे के ऑप्रेशन के दौरान अगर कोई थोड़ी बहुत हिल जुल हो जाती है तो जोइंट अपनी जगह से हिल जाता है। इसके लिए कंधे की हल्की हल्की कसरत करें।
अरुण कुमार।