घर में घुसकर दंपती पर किया हमला, मामला दर्ज
जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न तीन मामलों में सात लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न तीन मामलों में सात लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कैनाल कालोनी पुलिस को शिकायत देकर परसराम नगर निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि बीती 11 अप्रैल को आरोपित अरूण कुमार, मनोज कुमार, उसके पिता दुनी चंद निवासी परसराम नगर के अलावा गोलू व हनी उसके घर में दाखिल हुए और उसकी व उसकी पत्नी से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपित उनके घर के आगे कचरा फेंकते थे और वह इसका विरोध करते हुए उन्हें रोकते थे। इसी रंजिश के चलते उक्त् आरोपितों ने मारपीट की। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर रेशम सिंह निवासी बैंक कालोनी ने बताया कि वह एक टीचर यूनियन का प्रधान है। बीती 11 अप्रैल को उनकी यूनियन की स्थानीय टीचर होम में मीटिग थी, जिसके चलते वह टीचर होम के गेट पर खड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपित टीचर अर्जुन सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति आए और उसपर अचानक हमला करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। इस दौरान आरोपितों ने किसी चीज से हमला कर दिया, जिसके कारण उसके सिर में चोट आई। वहीं आरोपित ने उसे जाति सूचक शब्द बोले। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपित को उसके प्रधान बनने से एतराज था। इधर, इसके अलावा थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर गांव कल्याण सुक्खा निवासी नैब सिंह ने बताया कि दीवार के झगड़े की रंजिश के चलते बीती 1 अप्रैल को आरोपित करनैल सिंह निवासी गांव कल्याण सुक्खा ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।---