धुएं के कारण कार वृक्ष से टकराई, एक घायल
पराली को आग लगाने के कारण पिछले कई दिनों से वातावरण में धुआं बढ़ गया हैं जिस कारण आए दिन जहां लोगों को सड़कों पर आवाजाई में दिक्कतें आ रही हैं वहीं लोगों का प्रदूषित वातावरण में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मौड़ मंडी : पराली को आग लगाने के कारण पिछले कई दिनों से वातावरण में धुआं बढ़ गया हैं जिस कारण आए दिन जहां लोगों को सड़कों पर आवाजाई में दिक्कतें आ रही हैं वहीं लोगों का प्रदूषित वातावरण में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा हैं। इसी धुएं के कारण मानसा से ब¨ठडा जा रहे लाभ ¨सह की स्विफ्ट कार पीबी31एल6060 भुल्लर ढाबे के पास से वृक्ष से जा टकराई। जिससे लाभ ¨सह गंभीर घायल हो गया और घायल को सहारा क्लब मौड़ के सदस्यों ने प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें