Move to Jagran APP

सभी एकजुट होंगे तभी होगा शहर प्लास्टिक फ्री : शेरगिल

शहर को प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने के लिए नगर निगम का जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 05:26 PM (IST)
सभी एकजुट होंगे तभी होगा शहर प्लास्टिक फ्री : शेरगिल
सभी एकजुट होंगे तभी होगा शहर प्लास्टिक फ्री : शेरगिल

जासं, बठिडा : शहर को प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने के लिए नगर निगम का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। शहर के भी शिक्षण संस्थानों, लोकल एनजीओ और व्यापार मंडल के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते निगम ने होटल रेस्टोरेंट एंड रिजोर्ट एसोसिएशन के साथ भी एक मीटिग की गई। इसमें निगम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह शेरगिल व निगम एसई संदीप गुप्ता ने होटल कारोबारियों को प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने होटल इंडस्ट्रीज, मैरिज पैलेस, कैटरर्स आदि से सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। असिस्टेंट कमिश्नर संदीप गुप्ता प्लास्टिक के नुकसान बताए। निगम कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य शहरवासियों को इस बार प्लास्टिक फ्री त्योहारी सीजन देने का है जिसमें शहर के लोगों का सहयोग भी मांगा गया है। दो अक्टूबर से शहर को प्लास्टिक मुक्त के साथ स्वच्छता बनाने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी। इस मुहिम में का उद्देश्य हर वर्ग को प्लास्टिक फ्री का संदेश पहुंचाना है ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब इस मुहिम से सभी लोग जुड़ जाएंगे तो पूरा शहर अपने आप प्लास्टिक फ्री हो जाएगा। एसई संदीप गुप्ता ने लोगों को कपड़े के बैग प्रयोग करने पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने होटल इंडस्ट्रीज, मैरिज पैलेस, कैटरर्स आदि से सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा ने भरोसा दिया कि सभी होटलों को प्लास्टिक फ्री किया जाएगा और इसकी इको फ्रेंडली प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल में लाए जाएंगे । इस दौरान समीर छाबड़ा, सिकंदर गोयल, जेएस राजावत, जग्गी मेहता, अनिल ठाकुर, विजय काटिया, जसवीर ढिल्लों आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.