बारिश से मकान की छत गिरी
बठिडा में शनिवार की रात को आई बारिश ने खूब तबाही मचाई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 09:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा : बठिडा में शनिवार की रात को आई बारिश ने खूब तबाही मचाई। वहीं अब धूप निकलने के बाद घरों की दीवारों व छतों में जमा पानी सूखने से दीवारें भी गिरने लगी है। इसी के चलते अब हीरा चौक में एक मकान की छत्त गिर गई है। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। मगर छत के मलबे से काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में मकान के मालिक मुंशी सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक बारिश के पानी से उनके मकान की छत गिर गई। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें