विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा के गोनियाना रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से पलटा ऑटो; चालक और दो महिलाएं घायल

Published: Sun, 12 Apr 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

बठिंडा के गोनियाना रोड पर आदर्श नगर फ्लाईओवर चौक के पास एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

बठिंडा के गोनियाना रोड पर भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

बठिंडा के गोनियाना रोड पर भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. गोनियाना रोड पर कार-ऑटो की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में दिव्यांग ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल।

  3. दो महिला यात्री भी चोटिल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी। गोनियाना रोड़ पर आदर्श नगर फ्लाईओवर चौंक के समीप गोनियाना से बठिंडा की ओर आ रही एक कार ऑटो से टकरा गई जिसके कारण में ऑटो पलट गया तथा ऑटो चालक दिव्यांग व ऑटो सवार दो महिलाएं घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह, राजविंदर धालीवाल एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान जसकरण सिंह पुत्र छिंदर सिंह, सुखदीप कौर पत्नी लक्खा सिंह, मनजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह के तौर पर हुई।