होली महोत्सव धूमधाम से मनाया
ाी चैतन्य गोडिया मठ में होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मठ के सदस्य श्याम सुंदर ने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली के दिन मनाई जाती है।
संस, बठिडा : श्री चैतन्य गोडिया मठ में होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मठ के सदस्य श्याम सुंदर ने बताया कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली के दिन मनाई जाती है। मायापुर धाम में संकीर्तन का प्रचार'हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे'के साथ किया। उन्होंने बताया कि श्री चैतन्य चरितामृत ग्रंथ में बताया गया है कि कलियुग के जीवों के लिए यही मंत्र सबसे सर्वश्रेष्ठ है, इस मंत्र से बड़ा और कोई मंत्र नहीं है और ना ही कोई और होगा। इसी गौर जयंती के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक श्री चैतन्य चरितामृत का पाठ किया गया। शाम साढे छह बजे से लेकर साढे सात बजे तक श्री चैतन्य महाप्रभु जी का पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया।