आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 136 लोगों की जांच
सिविल अस्पताल परिसर में स्थित पंचकर्म विभाग जिला आयुर्वेद अफसर डॉ. चंदर प्रकाश के निर्देशानुसार मुफ्त योग व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया।
संवाद सहयोगी, बठिडा : सिविल अस्पताल परिसर में स्थित पंचकर्म विभाग जिला आयुर्वेद अफसर डॉ. चंदर प्रकाश के निर्देशानुसार मुफ्त योग व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. अनुराग गिरधर व डॉ. पूनम की टीम ने 136 लोगों का चेकअप किया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर भी चेक किया गया और जरुरतमंद मरीजों को दवाईयां भी मुफ्त दी गई। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे योग गुरु राधेश्याम बांसल ने मरीजों को उनके रोगों के अनुसार योग के गुर सिखाए। उन्होंने मरीजों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया। राधे श्याम ने कहा नियमित योग से विभिन्न बीमारियों से सदा के लिए मुक्ति पाई जा सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप