हरमनवीर को चेयरमैन बनाने पर जताई खुशी
हलका रामपुरा फूल के विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के पुत्र हरमनवीर सिंह उर्फ जैस्सी कांगड़ को को-ऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : हलका रामपुरा फूल के विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के पुत्र हरमनवीर सिंह उर्फ जैस्सी कांगड़ को को-ऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। इसको लेकर शहर में विभन्न जगहों पर लड्डू बांटे गए। इस मौके कांग्रेस के कार्यकताओं ने जैस्सी कांगड़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से हलके के युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा। ट्रक यूनियन रामपुरा फूल में यूनियन के अध्यक्ष भेाला शर्मा की अगुआई में जश्न मनाया गया। वहीं मंडीशाला में सिटी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव टीना, राकेश सहारा और कर्मवीर सिंह खालसा की अगुआई में लड्डू बांटे गए। इस मौके पर व्यापार मंडल रामपुरा फूल के अध्यक्ष रमेश मक्कड़, सुनील बिट्टा, अमनदीप खालसा, राकेश बाहिया, सुरेश बाहिया, मुकेश बीकेओ, अशोक आढ़ती, रामनाथ जिदल, पन्ना लाल ढींगरा, पार्षद सुरजीत सिंह तथा सुखदेव सुक्खी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाजिर थे।