पांच किसानों व सेल्प हेल्प ग्रुपों केा को बांटे हैप्पी सीडर और ट्रैक्टर
महिलाओं द्वारा बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुपों को गुरु गोबिद सिंह रिफाइनरी द्वारा ट्रैक्टर व हैप्पी सीडर दिए गए। वहीं दैनिक जागरण की ओर से चलाई जा रही पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे मुहिम के तहत किसानों को जागरूक किया गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : महिलाओं द्वारा बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुपों को गुरु गोबिद सिंह रिफाइनरी द्वारा ट्रैक्टर व हैप्पी सीडर दिए गए। वहीं, दैनिक जागरण की ओर से चलाई जा रही पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे मुहिम के तहत किसानों को जागरूक किया गया। गुरु गोबिद सिंह रिफाइनरी के पीआरओ वाहेगुरु पाल सिंह ने बताया कि पांच गांवों में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे सेल्फ हेल्प ग्रुपों द्वारा किसानों को कनक की सीधी बिजाई व पराली को जलाकर नष्ट न करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि पक्का कलां, बंगी रुघु, जजल, कमालू व असीर गांव में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे सेल्फ हेल्प ग्रुपों को ट्रैक्टर व हैप्पीसीडर दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वह पराली को जलाकर धरती की उपजाऊ क्षमता को नष्ट न करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां पर्यावरण दूषित होता है, वहीं धरती की उपजाऊ शक्ति भी कम हो रही है।