भगोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भगोड़ा चल रहे एक आरोपित अलोक राय निवासी अनूप नगर बठिडा को गिरफ्तार किया है।
जासं, बठिडा : वर्धमान पुलिस चौकी ने चार साल से इरादा कत्ल में भगोड़ा चल रहे एक आरोपित अलोक राय निवासी अनूप नगर बठिडा को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। चौकी इंचार्ज एसआई गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2017 में अनूप नगर निवासी अलोक राय का उसकी बहन के साथ किसी कबात लेकर झगड़ा गया था। इस दौरान अलोक ने अपनी बहन पर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके खिलाफ 17अक्टूबर 2017 को थाना कैनाल में इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया था। तब से आरोपित भगोड़ा चल रहा था। पुलिस को बुधवार देर शाम पता चला कि आरोपित ऊधम सिंह नगर के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसे वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।