पुरानी रंजिश में चार लोगों ने की मारपीट
पुरानी रंजिश में चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:05 AM (IST)
जासं,बठिडा : पुरानी रंजिश में चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसमें घायल व्यक्ति के बयान पर थाना तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तलवंडी पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण सिंह वासी संगत खुर्द ने बताया कि गांव की माया कौर उसके पति अमरजीत सिंह, परिजन जसकरण सिंह व बलकरण सिंह के साथ एक पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते उक्त लोगों ने गत दिवस उसे रोककर मारपीट की व घायल कर दिया। आरोपी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें