Move to Jagran APP

रामामंडी भाजपा मंडल के चार पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

पिछले महीने भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा मंडल रामामंडी के चार पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:04 PM (IST)
रामामंडी भाजपा मंडल के चार पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
रामामंडी भाजपा मंडल के चार पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

संवाद सहयोगी, रामामंडी :

loksabha election banner

पिछले महीने भाजपा मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा मंडल रामामंडी के चार पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। यह चारों पदाधिकारी जिला प्रधान गुर¨वदर भगता तथा मंडल प्रधान राहुल भंडारी द्वारा बनाई गई टीम का हिस्सा हैं। इस्तीफा देने वालों में सुरेंद्र छाबड़ा उपप्रधान, धीरज वर्मा कोषाध्यक्ष, विजय अरोड़ा सैक्ट्री, दिनेश गोयल सैक्ट्री हैं जिन्होंने अपने इस्तीफे की वजह निजी व्यवस्था को बताया हैं। इस्तीफा देने वालों को अपने पदों का पता मंडल प्रधान राहुल भंडारी द्वारा दीपावली के अवसर पर बनाये गये इश्तिहार से पता चला। रामामंडी भाजपा के अंदर चल रही खींचतान का असर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी देखने को मिलेगा। जिला देहाती प्रधान गुर¨वदर भगता के लिए गुटबाजी को खत्म करने का काम चुनौतीपूर्ण है। अभी पिछले महीने भाजपा मंडल रामा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने भी इसी गुटबंदी के कारण अपना इस्तीफा जिला देहाती प्रधान गुर¨वदर भगता को सौंप दिया था। इन चारों पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा देने का कारण अपनी व्यवस्ता को बताया है परंतु विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुटबंदी के चलते काम करने को राजी नहीं। यहां यह बात जिक्रयोग्य हैं कि पूर्व प्रधान देवेंद्र शर्मा जहां भाजपा के तेजतर्रार युवा नेता हैं। इस बारे जिला देहाती प्रधान गुर¨वदर भगता से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि उनके जिला प्रधान बनने पर पुरानी टीम को भंग कर दिया हैं जिसके चलते पूर्व मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा ने अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया था और उनके स्थान पर राहुल भंडारी को मंडल प्रधान बनाया गया हैं। बाकी जिन चार पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया हैं उनकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।

वहीं इस मामले में पूर्व प्रधान देवेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि जिला प्रधान गुर¨वदर भगता ने टीम को भंग नहीं किया बल्कि कुछ पदाधिकारियों द्वारा उनको नीचा दिखाने के लिए की जा रही गतिविधियों से दुखी होकर खुद अपने पद से इस्तीफा दिया है । उन्होंने कहा कि वह एक वर्कर की तरह पार्टी में रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर सकते हैं परन्तु उनके स्वाभिमान को कोई ठेस पहुंचाए यह उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं । उन्होंने कहा की आज भी बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर उनके साथ हैं और उनके एक इशारे पर अपना पद छोड़ आम वर्कर की तरह पार्टी के लिए काम करने को तैयार है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.