हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार
हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले पांच लोगों को मौड़ मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
संसू, मौड़ मंडी : हथियारों की नोक पर लूटपाट करने वाले पांच लोगों को मौड़ मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लूटे गए मोबाइल व मोटरसाइकिल मौके पर बरामद कर लिए गए हैं, जबकि आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। डीएसपी रछपाल सिंह और थाना मौड़ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीती 16 जुलाई को सेवक सिंह निवासी बुर्ज ढिलवां अपने खेतों में काम करने के बाद वापिस घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दो अज्ञात नौजवानों ने हथियारों की नोक पर उसका मोबाइल व बाइक छीन लिया।
डीएसपी मौड़ रछपाल सिंह और थाना मौड़के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुआई में निगरानी में टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सतनाम सिंह निवासी चक्ख बख्तू, जीत खान निवासी मान बीबडिया, जिला मानसा, गुरजिदर सिंह, जिला मानसा, गुरजीत सिंह, मलकपुर खियाला, अमृतपाल सिंह से चार मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस की आरंभिक जांच में जीता खान उम्र 36 साल पर पहले एक कार छीनने का केस पटियाला व दूसरा केस लूटपाट करने का सिरसा हरियाणा में दर्ज है। वहीं सतनाम सिंह पर थाना नहियांवाला में एक कत्ल का केस व थाना जौड़किया मानसा में झगड़े का केस दर्ज है।