जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2150 रुपये बरामद किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 05:47 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2150 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। एएसआइ बलविदर सिंह ने बताया कि परसराम नगर में चार-पांच लोग जुआ खेलने के बारे में उन्हें पता चला। पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपित महिदर राम, अशोक कुमार, मदन लाल, खटू राम व रवि कुमार निवासी परसराम को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों से 2150 रुपये बरामद किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें