गांव वासियों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
लोगों को फर्स्ट एड की बुनियादी जानकारी देने के मकसद से गांव कल्याण सदा में नौजवान एकता कल्याण संस्था की ओर से फर्स्ट एड फर्स्ट विग यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कल्याण सदा की धर्मशाला में सेमिनार आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : लोगों को फर्स्ट एड की बुनियादी जानकारी देने के मकसद से गांव कल्याण सदा में नौजवान एकता कल्याण संस्था की ओर से फर्स्ट एड फर्स्ट विग यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कल्याण सदा की धर्मशाला में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें फर्स्ट एड मास्टर ट्रेनर नरेश पठानिया, फर्स्ट एड लेक्चरर विजय भट्ट और ट्रैफिक एजुकेशन सैल से हाकम सिंह ने ट्रैफिक नियमों और फर्स्ट एड की जानकारी दी। सेमिनार में सरपंच कुलविदर सिंह व अमरिदर सिंह भी नौजवानों की हौंसला अफजाई के लिए पहुंचे। गांव के होनहार नौजवान बरिदर सिंह और क्लब के प्रधान गगन हर्ष की अगुवाई में आयोजित किए अवेयरनेस प्रोग्राम में गांव वासियों को नरेश पठानिया और विजय भट्ट ने कहा कि घरों, दफ्तरों और अन्य कार्य स्थलों पर अक्सर ही दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों के दौरान घायलों की फर्स्ट एड से सही मदद की जा सकती है। उन्होंने दिल और सांस रुकने पर दी जाने वाली सीपीआर विधि, बेहोशी, जलने या झुलसने, नकसीर फूटने, बहते लहू को रोकने और चोकिग जैसे मामलों में तुरंत दी जाने वाली फर्स्ट एड के ढंग तरीके प्रेक्टिकल मेथड्स के द्वारा समझाए। हाकम सिंह ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने व लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। समाजसेवी नौजवान बरिदर सिंह व क्लब प्रधान गगन हर्ष ने कहा कि फर्स्ट एड की इस जानकारी से लोग घायलों की सही मदद कर सकेंगे। नौजवान एकता कल्याण संस्था के समूह सदस्यों ने प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना योगदान डाला।