दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन नामजद
महिला पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक युवक समेत उसके माता-पिता पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:12 PM (IST)
जासं, बठिडा : महिला पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक युवक समेत उसके माता-पिता पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वीरपाल कौर पुत्री हरदयाल सिंह निवासी रामा मंडी ने बताया कि उसकी शादी हरप्रीत सिंह निवासी सिल्वर सिटी कालोनी बठिडा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शिकायत की पड़ताल करने के बाद आरोपित पति हरप्रीत सिंह, ससुर सुरजीत सिंह व सास सिमरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें