भैंस खरीदने को लेकर विवाद, मारपीट की
मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:11 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव हररायेपुर में भैंस खरीदने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयानों पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर दलजीत सिंह निवासी गांव हररायेपुर ने बताया कि बीती नौ नवंबर को आरोपित कतर सिंह, सिमरजीत सिंह, सिकंदर सिंह, इकबाल सिंह निवासी गांव हररायेपुर ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह उसका आरोपितों के साथ भैंस खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें