डरकर नहीं, डटकर लड़ें निगम चुनाव: कालिया
मनोरंजन कालिया ने नेताओं से डरकर नहीं बल्कि डटकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, बठिडा: नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चल रही बैठकों के दौर के बीच शनिवार को चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने यहां पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि किसानों के विरोध के चलते उन्हें बैठक अधर में छोड़नी पड़ी, लेकिन इस बीच उन्होंने नेताओं से डरकर नहीं बल्कि डटकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी से डरने के जरूरत नहीं है। यह विरोध कांग्रेस और अकाली अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए करवा रहे हैं। प्रशासन विरोध करने वालों का सहयोग कर रहा है। यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सैमीफाइनल है। इन चुनाव से तय हो जाएगा कि लोग शांति चाहते या अशांति। बेशक लोग शांति ही चाहते हैं। इसलिए भाजपा को इन चुनावों में सफलता जरूर मिलेगी।
बैठक के दौरान बठिंडा नगर निगम के लिए चुनाव लड़ने के लिए अर्जियां देने वाले 36 प्रत्याशियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य 14 प्रत्याशी भी 26 जनवरी तक तय कर लिए जाएंगे। 28 जनवरी तक सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। बैठक में गुरजंट सिंह तेयोणा और तरसेम सिंह गिल की अगुआई में करीब 20 वर्करों ने भाजपा का दामन भी थामा। निजी होटल में बैठक करने के बाद मनोरंजन कालिया भाजपा की संभावित प्रत्याशी कंचन जिदल के घर पर भी गए और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। जिला प्रधान विनोद बिटा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश उप प्रधान दयाल दास सोढ़ी, सचिव सुखपाल सरां, प्रवक्ता अशोक भारती, कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल गर्ग, मोहित गुप्ता, गुलशन वधवा, पूर्व डिप्टी मेयर गुरिदरपाल कौर मांगट, शाम लाल बांसल एवं नवीन सिगला, सह मीडिया प्रभारी सुनील सिगला, भाजयुमो के सचिव आशुतोष तिवाड़ी, जिला महासिचव उमेश शर्मा, भाजयुमो के जिला प्रधान संदीप अग्रवाल आदि भी मौजूद थे। चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए: बिंटा
भाजपा के जिला प्रधान विनोद कुमार बिटा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिले में अर्धसैनिक बल की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने पत्र में कहा कि जिले में चुनाव वाला माहौल नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठकें तक नहीं करने दी जा रही हैं। जिला पुलिस भयमुक्त चुनाव कराने में बुरी तरह से असफल हो रही है।