एफसीआइ मुलाजिमों का तबादला करने का विरोध
भारतीय खाद्य निगम की मान्यता प्राप्त भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ व एफसीआई इएसयू ने अपने दाना मंडी स्थित जिला दफ्तर में पैन डाउन स्ट्राइक की गई।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : भारतीय खाद्य निगम की मान्यता प्राप्त भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ व एफसीआई इएसयू ने अपने दाना मंडी स्थित जिला दफ्तर में पैन डाउन स्ट्राइक की गई। जिस दौरान मैनेजमेंट के रवैये का विरोध किया गया। जबकि उपरोक्त जत्थेबंदियों ने पहले से ही वर्क टू रूल का ऐलान किया था, जो 8 नवंबर 2018 से लागू है। जिसके तहत मैनेजमेंट ने पूरे पंजाब से 12 कर्मचारियों का तबादला आरओ चंडीगढ़ कर दिया, जिसमें ब¨ठडा जिले के भी दो कर्मचारी शामिल हैं। इसके विरोध में कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की गई। इस दौरान सुखबीर ¨सह, खुशी राम मीना, ओपी मिढ़ा, ध¨रदर कुमार ने कहा कि अगर मैनेजमेंट ने अपने फैसले को रद्द न किया तो उनके द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा।