किसान आज करेंगे एफसीआइ दफ्तरों का घेराव
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पांच अप्रैल को एफसीआइ दफ्तरों का घेराव किए जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 04:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बठिडा: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पांच अप्रैल को एफसीआइ दफ्तरों का घेराव किए जाएगा। इसके तहत जिला बठिडा में मौड़ मंडी, रामा मंडी, भुच्चो मंडी व गोनियाना मंडी में दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान शिगारा सिंह मान ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में अधिक से अधिक किसानों व मजदूरों को धरने में शामिल करने के लिए वर्करों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उनका कहना है कि नए कृषि सुधार कानूनों को लागू करने के नीति के चलते ही एफसीआइ को तोड़कर सरकारी खरीद से सरकार भागना चहती है। मगर इसको किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस कारण अब दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। जबकि उनका प्रदर्शन मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें