किसानों का धरना आज
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने धान की पराली जलाने वाले किसानों पर पर्चा करने के विरोध में ब्लाक नेता लखवीर सिंह व अवतार सिंह की अगुआई में मार्च किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 12:14 AM (IST)
संस, नथाना : भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने धान की पराली जलाने वाले किसानों पर पर्चा करने के विरोध में ब्लाक नेता लखवीर सिंह व अवतार सिंह की अगुआई में मार्च किया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि पराली को आग लगाना किसानों की मजबूरी है। हमारी मांग है कि किसानों को 200 रुपये प्रति क्विटल बोनस दिया जाए, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही। उन्होंने ऐलान किया 25 नवंबर को किसान बड़ी संख्या में डीएसपी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बेअंत सिंह, बिक्कर सिंह, नछतर सिंह व गुरजंट सिंह भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें