कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान महिलाएं संभालेंगी मोर्चा
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में डटे रहने के लिए अब किसान महिलाओं की तरफ से मोर्चा संभाला जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, भुच्चो मंडी : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में डटे रहने के लिए अब किसान महिलाओं की तरफ से मोर्चा संभाला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की तरफ से लगाए पक्के मोर्चों को बहाल रखने के लिए महिला विग की पंजाब प्रधान बलवीर कौर की अगुआई में जत्थेबंदी के ब्लाक नथाना की तरफ से महिला जत्थेबंदी गठन किया गया है। इसमें गुरदीप कौर नाथपुरा, पाल कौर लहरा मोहब्बत, छिदरपाल कौर सेमा, जोगिदर कौर तुंगवाली, नसीब कौर, बलजीत कौर, गुरजीत कौर पुहली और दर्शन कौर की अगुआई में सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जानकारी देते ब्लाक प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि चुनी गई महिला जत्थेबंदी काले कानूनों के खिलाफ मोर्चा जारी रखेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें