करंट लगने से किसान की मौत
गांव कोठे कौर सिंह वाला में एक किसान कर करंट लगने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 10:46 PM (IST)
जासं,बठिडा : गांव कोठे कौर सिंह वाला में एक किसान कर करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुखदेव सिंह के तौर पर हुई। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतक किसान के स्वजनों के बयानों पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान सुखदेव सिंह शनिवार सुबह खेतों में काम कर रहा था। इस दौरन वह पानी वाली मोटर चलाने के लिए बिजली को ठीक करने लगा, तो उसका हाथ बिजली वाली तार से छू गया। जिसके कारण करंट लगने से सुखदेव सिंह से वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें