आज से सेवा केंद्रों में मिलेगी हर प्रकार की सुविधा
सर्विस को को शुरू करते हुए सरकारी दफ्तरों को भी खोल दिया है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : पंजाब सरकार की ओर से कर्फ्यू को खोल देने के बाद लॉकडाउन में सभी प्रकार की सर्विस को को शुरू करते हुए सरकारी दफ्तरों को भी खोल दिया है। इसके तहत अब सेवा केंद्रों में भी काम शुरू हो गया है, जिसके चलते यहां पर सभी प्रकार की सर्विस को देना शुरू कर दिया है। जबकि इससे पहले यहां पर जो भी सर्विस दी जा रही थी, उसमें मैरिज सर्टिफिकेट व असलहा के लाइसेंस को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब इन सर्विस को भी शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि सेवा केंद्रों में आने वालों के लिए कई प्रकार की गाइडलाइन को भी तैयार किया है। जिसके तहत यहां पर आने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा, जिसके साथ ही उसके पास सैनिटाइजर भी होना चाहिए। वहीं दफ्तर में आने वाला स्टाफ भी 50 फीसद ही रहेगा।
सेवा केंद्र हर किसी भी सरकारी काम के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। अगर किसी ने किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट लेना है तो पहले सेवा केंद्र में अप्लाई करना होता है। जिसके बाद फाइल आगे मूव होती है। जहां से संबंधित दफ्तर में फाइल पास होती है। जहां से अप्रूवल मिलने के बाद ही व्यक्ति को सर्टिफिकेट मिलता है। मगर पिछले दो महीनों से यह सेवा केंद्र बंद होने से पहले से ही पेंडिग पड़ी फाइलों को निपटाने के लिए भी काम शुरू हो गया है। इस समय बठिडा के मिनी सचिवालय में बनाए गए सेवा केंद्र में हर रोज 200 के करीब लोग विभिन्न प्रकार की सर्विस लेने के लिए आते हैं।
दूसरी तरफ लॉकडाउन के दौरान बठिडा में 10 के करीब शादियां हुई हैं, जो काफी चर्चा में रही। ऐसे में इन लोगों को अपने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने में आसानी होगी। हालांकि अगर तीन महीनों के भीतर यह सर्टिफिकेट अप्लाई नहीं किया जाता तो फीस भी ज्यादा लगती थी। लेकिन अब ऐसे लोगों को सर्टिफिकेट बनवाने में सुविधा होगी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अब आदेश जारी किए गए हैं कि जिन लोगों के पास एक लाइसेंस पर तीन हथियार हैं, उनको अपने एक हथियार को जमा करवाना होगा। ऐसे में जिले में 6500 के करीब लाग ऐसे हैं, जिनके पास एक लाइसेंस पर तीन हथियार है। वहीं अब सेवा केंद्रों में सर्विस शुरू हो जाने से इन लोगों को अपने हथियार लाइसेंस से हटवाने पर अप्लाई करने में भी सुविधा मिलेगी।