चुनाव की तैयारी, वोटर लिस्ट फाइनल, जिले के छह हलकों में 10.56 लाख मतदाता
राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने संशोधन के बाद वोटर लिस्ट जारी कर दी है।
साहिल गर्ग, बठिडा : राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने संशोधन के बाद वोटर लिस्ट जारी कर दी है। अब जिले के छह विधानसभा हलकों में कुल 10,56,572 वोटर हैं। एक नवंबर को जारी हुई लिस्ट के बाद अब नई लिस्ट में 12,873 वोटरों की गिनती बढ़ी है। इसमें 7231 युवा वोटर हैं।
जिला प्रशासन द्वारा एक नवंबर को वोटरों की लिस्ट जारी की गई थी। इसके बाद एक नवंबर से तीस नवंबर तक क्लेम व आब्जेक्शन लिए गए। फिर 20 दिसंबर को वोटर लिस्ट जारी की गई। जिले में एक नवंबर को कुल वोटर 10,43,699 थे, जो अब बढ़कर 10,56,572 हो गए हैं। वहीं नए बढ़े वोटरों में महिलाओं ने ज्यादा वोट बनवाई। जहां महिलाओं की गिनती 6597 रही तो वहीं पुरुषों की गिनती 6278 रही है। हालांकि दो थर्ड जेंडर वोट कम हुए हैं। वहीं जिले में पहले युवा वोटरों की गिनती 6844 थी, जो अब 14,075 हो गई है। इसके अलावा जिले में 1192 पोलिग बूथ हैं, जो 579 जगहों पर बनाए गए हैं। इसी प्रकार जिले में 16 एनआरआइ वोटर हैं।
दूसरी तरफ चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिहाज से भी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इसके तहत जिले में 16 जगहों पर इंटर स्टेट व 11 जगहों पर इंटर जिला नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान सीआरपीएफ व पुलिस की 35 कंपनियों को बुलाया गया है। जबकि बीते चुनाव में 25 कंपनियों को बुलाया गया था। इसी प्रकार चुनाव के दौरान स्पेशल टीमों का भी गठन कर दिया है। इसमें फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलांस टीम, शिकायत निवारण कमेटी, मानीटरिग सेल आदि में अधिकारियों की तैनात कर दी गई है। इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी अरविद पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रशासन की तरफ से चुनाव को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए वोटर सूची फाइनल हो गई है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी वोट को बनाया जा सकता है।