Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं सहित 8 काबू

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 28 Apr 2017 02:23 PM (IST)

    बठिंडा में किराये के मकान पर एक महिला देह व्यापार का अड्डा चला रही थी। पुलिस ने छापा मारा तो वहां उस समय चार महिलाओं से सहित आठ व्यक्ति मौजूद थे।

    किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं सहित 8 काबू

    जेएऩएन, बठिंडा। हाजीरतन इलाके में एक महिला किराये के मकान पर देह व्यापार का अड्डा चला रही थी। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित आठ लोगों को काबू किया है। पुलिस को क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस संबंध में शिकायत कर रहे थे। आरोपी महिलाओं समेत पुलिस गिरफ्त में फंसे अन्य चार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह, पाल सिंह और पवन कुमार के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला पुलिस अधिकारी मनजीत कौर ने बताया कि उन्हें काफी समय से हाजीरतन इलाके की गली नंबर-5 में एक महिला द्वारा देह व्यापार का अड्डा चलाने की सूचनाएं मिल रही थी। वह ग्राहकों को किराये के मकान पर ही बुलाती थी। इससे मोहल्ले के आस-पड़ोस के लोगों सहित सभी काफी परेशान थे।

    यह भी पढ़ें: छात्रा का अपहरण कर सात युवक नशे का इंजेक्शन लगा करते रहे गैंगरेप

    इस कारण लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद से थाना पुलिस लगातार आरोपियों के अड्डे पर नजर रखे हुए थी। सूचना पुख्ता होते ही छापेमारी कर आरोपियों को काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर मार डाला