Move to Jagran APP

अगले 48 घंटों में हल्की बरसात की संभावना

जासं, ब¨ठडा। अब वातावरण में शुष्कपन बढ़ने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करने ली है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jul 2017 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 07:40 PM (IST)
अगले 48 घंटों में हल्की बरसात की संभावना
अगले 48 घंटों में हल्की बरसात की संभावना

जासं, ब¨ठडा। अब वातावरण में शुष्कपन बढ़ने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान करने ली है। मंगलवार को भी लोग इसी परेशानी से दो चार हुए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों में हलकी बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 75 प्रतिशत और शाम को 54 प्रतिशत थी। आसमान साफ होने की वजह से गर्मी ने सुबह से ही असर दिखाना शुरु कर दिया था। इससे दोपहर के समय गर्मी और उमस की वजह से पसीने व चिपचिपाहट ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इससे कूलर की हवा ने नमी बढ़ाकर लोगों को राहत देने की बजाय उनकी परेशानी बढ़ाई। गर्मी का प्रभाव शाम तक जारी रहा। सूरज ढलने के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के बीच में ही अटकने की वजह से इन दिनों में वातावरण में शुष्कपन बढ़ रहा है। इससे गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.