Move to Jagran APP

महिला के घर में घुस गए ड्राइवर-कंडक्टर, दरवाजा लगाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म

एक महिला के घर में ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर पानी पीने के बहाने घुसे और इसके बाद जबरन दरवाजा बंद कर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:49 AM (IST)
महिला के घर में घुस गए ड्राइवर-कंडक्टर, दरवाजा लगाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म
महिला के घर में घुस गए ड्राइवर-कंडक्टर, दरवाजा लगाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म

जेेेेएनएन, बठिंडा। एक महिला के घर में ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर पानी पीने के बहाने घुसे और इसके बाद जबरन दरवाजा बंद कर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह महिला को धमकी देकर फरार हो गए। कुछ दिन तो महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन तबियत खराब होने पर पति को सारी बात बताई। मामले की शिकायत अब पुलिस में की गई है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

महिला के मुताबिक नौ अक्टूबर की शाम को उसके पति काम पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनके मोहल्ले में रहने वाले अमन सिंह और गुरतेज सिंह उसके घर पर आए। दोनों ट्रक पर ड्राइवर व कंडक्टर का काम करते हैं। दोनों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। जब वह पानी लेने के लिए अंदर गई तो वह जबरन उसके कमरे में दाखिल हुए और दरवाजा अंदर से बंद दिया। 

महिला के मुताबिक इसके बाद दोनों ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया और उठाकर कमरे में ले गए। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।

महिला ने कहा कि बदनामी के डर से उसने यह बात कई दिन किसी को नहीं बताई, लेकिन उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर जब उसके पति ने पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.