कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए किया जागरूक
प्लास्टिक मुक्त के लिए समाजसेवा में अग्रणी माहेश्वरी महिला मंडल ने 100 के करीब कपड़े के थैले वितरित किए।
संस, बठिडा : प्लास्टिक मुक्त के लिए समाजसेवा में अग्रणी माहेश्वरी महिला मंडल ने 100 के करीब कपड़े के थैले वितरित किए। इस दौरान सभा की महिलाओं ने स्लम एरिया से एकत्रित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पंजाब की भूतपूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी ने प्लास्टिक के लिफाफों का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जबकि अध्यक्ष सविता होलानी व सचिव अंजू माहेश्वरी ने सलाह दी कि पर्यावरण को बचाने हेतु प्लास्टिक का प्रयोग न करें। क्योंकि यह सभी के लिए घातक है। इस अवसर पर महिलाओं को करवाचौथ के उपलक्ष्य में सामान भी दिया गया। करीब 10 लक्की ड्रा निकाले गए। इसमें ममता को करवा क्वीन घोषित किया गया। इस मौके पर महिला संगठन के सदस्य पुष्पा लखोटिया, नीलम होलानी, प्रीती डागा, संतोष माहेश्वरी, सुनीता, पूजा, रिपी व संगीता काबरा भी उपस्थित थे।