महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न चरणों पर चर्चा की
संरक्षण में सेल्फ-रिलायंट गांधी विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
संस, बठिडा : पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.राघवेंद्र पी तिवारी के संरक्षण में सेल्फ-रिलायंट गांधी विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। सीयूपीबी के समाजशास्त्र विभाग ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को चिन्हित करने के में करवाई जा रही अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के अंतर्गत इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लेडन, नीदरलैंड से प्रो. मोहन के. गौतम थे। इस वेबिनार में विभिन्न संस्थानों के संकाय, विद्वानों और छात्रों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता प्रो. मोहन के गौतम ने महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न चरणों पर चर्चा की और उनके जीवन के कई रोचक तथ्यों पर प्रकाश डाला। जिन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व को आकार दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचार और दर्शन के माध्यम से सामाजिक विज्ञान डोमेन के भीतर व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गांव और कुटीर उद्योग के उत्पादन और कामकाज को मजबूत करने के लिए गांधीवादी विकास मॉडल को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न मानव शास्त्रीय और समाज शास्त्रीय अध्ययनों के बारे में भी बताया, जो जमीनी स्तर की समस्याओं और संभावनाओं से निपटते हैं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान अनुशासन के भीतर गांधीवादी विचार और दर्शन की प्रासंगिकता के बारे में बात की और शोधकर्ताओं से ग्रामीण स्तर पर प्रासंगिक विषयों को उठाने का अनुरोध किया। प्रो. तिवारी ने प्रो. मोहन को एक विद्वतापूर्ण व्याख्यान देने के लिए बधाई दी। अंत में डॉ. सुमेधा दत्ता ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन दिया।