आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाने के आगे लगाया धरना
गांव कोटली कलां में दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था।
संस, मानसा : गांव कोटली कलां में दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था। पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक पक्ष ने थाना मानसा के समक्ष धरना लगाकर रोष प्रगट किया। मलकीत सिंह ने बताया कि गांव के पांच व्यक्ति मनदीप सिंह, जगदीप सिंह, नाहर सिंह, बहाल सिंह व लखविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को काबू किया है, जबकि तीन लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कांग्रेस के नेता के दबाव में आरोपितों को काबू करने की बजाय अनुसूचित जाति के लोगों पर समझौते के लिए दबाव बना रही है जिसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि तीनों आरोपितों को जल्द काबू किया जाए। अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो कडा संघर्ष किया जाएगा। गांववासियों को थाना इंचार्ज ने विश्वास दिलाया कि बाकी आरोपितों को जल्द काबू किया जाएगा।