जमीन विवाद में किया जानलेवा हमला
नलके की हत्थी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:05 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव जस्सी बागवाली में घर की जगह को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति पर नलके की हत्थी से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना संगत पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। थाना संगत पुलिस को बयान देकर बलविदर सिंह निवासी जस्सी बागवाली ने बताया कि उसका उनके ही गांव का रहने वाला आरोपित सतनाम सिंह के साथ घर की जगह को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते बीती 27 अगस्त ने आरोपित नलके की हत्थी से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें