बठिंडा में दिनदहाड़े चोरी, घर से चांदी के कड़े गायब; CCTV में कैद हुआ चोर
बठिंडा में चोरी की दो वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। किला मुबारक के पास एक घर से ...और पढ़ें

घर से चांदी के कड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां।
HighLights
बठिंडा में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों से चिंता।
किला मुबारक के पास घर से चांदी के कड़े चोरी।
चोर की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। किला मुबारक के पास सिंह सभा गुरुद्वारा वाली गली में एक व्यक्ति दिनदहाड़े घर में दाखिल होकर फ्रिज के ऊपर रखे बच्चे के चांदी के कड़े चोरी कर फरार हो गया।
घटनाओं में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। इसके बावजूद अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। किला मुबारक के पास हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दिन चढ़ते ही गली में पहुंचता है।
कुछ समय तक वह एक घर के बाहर बनी थड़ी पर बैठकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है। इसके बाद वह आसपास के कुछ घरों के दरवाजे खोलने का प्रयास करता है। दो घरों के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण वह वहां प्रवेश नहीं कर सका।
इसके बाद आरोपित पास की एक गली में पहुंचा, जहां उसे एक घर का दरवाजा खुला मिला। वह चुपचाप घर के अंदर दाखिल हो गया और फ्रिज के ऊपर रखे बच्चे के चांदी के कड़े उठाकर फरार हो गया। गली से निकलने के बाद वह किला मुबारक साहिब की तरफ चला गया।
