साइकिलिग ग्रुप के सदस्यों ने सुल्तानपुर लोधी तक चलाई साइकिल
ग्रुप ने साइकिल पर बठिडा से सुल्तानपुर लोधी तक का सफर किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 05:02 PM (IST)
जासं, बठिडा : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बठिडा साइकिलिग ग्रुप ने साइकिल पर बठिडा से सुल्तानपुर लोधी तक का सफर किया। इसमें 25 साइकिल सवारों ने भाग लिया। यह राइड स्टेडियम से शुरू की गई। इसमें गिदड़बाहा, फरीदकोट, कोटकपूरा के राइडर्स भी रास्ते में जुड़ते गए। इस राइड का महत्व गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए संदेश को लोगों में बांटना था। इस दौरान प्रीत बराड़ ने बताया कि यह राइड आपसी भाईचारा और एकता का संदेश लेकर चली है। इसके सभी राइडर टेंट सिटी में रहे। इस दौरान लोगों के साथ गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चर्चा भी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें