काउंसलर के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली काबू
तलवंडी साबो : तलवंडी साबो नगर पंचायत दफ्तर में वीरवार को एक महिला काउंसलर के पति पर
संसू, तलवंडी साबो : तलवंडी साबो नगर पंचायत दफ्तर में वीरवार को एक महिला काउंसलर के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों का सामना कर रहे महिला काउंसलर के पति ने एस एस पी साहब को दी दरखास्त में दावा किया है कि जिस लड़की ने उनपर आरोप लगाए हैं, उनका परिवार इसी तरह की कई वारदातों में पहले भी लिप्त पाया गया है तथा उनका काम ही अच्छे आचरण वालों को बदनाम करके ब्लैकमेल करना है। इसी श्रेणी में अब उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं है तथा किसी साजिश के तहत उनको बदनाम करने की यह योजनाबद्ध ढंग से चाल चली गई है। उन्होंने बताया कि दोष लगाने वाली लड़की ने कुछ दिन पहले ब¨ठडा जिले के रामा मंडी में ऐसी ही एक साजिश को अंजाम देने की कोशिश की थी यहां माफी मांग कर उन्होंने अपनी जान छूडाई थी। पेश दरखास्त में उक्त आगू ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा उनको बिना वजह बदनाम करने वाले लोगों पर बनती कार्रवाई की जाए। एस एस पी ब¨ठडा को मिलने के बाद नगर पंचायत प्रधान के इलावा ब्लॉक कांग्रेस प्रधान कृष्ण भागीवांदरए बलकरण ¨सहए हरबंस ¨सह तथा मंगू ¨सह तीनों कोंसलरए कांग्रेस आगू जसवन्त ¨सह लीलाए देवेंद्र ¨सह सुबाए नसीब ¨सहए अमृतपाल महेश्वरीए गोगा ¨सहए कृष्ण तलवंडीए गोरा ¨सह सभी कांग्रेसी मेंबर शामिल थे। खबर लिखे जाने तक यह भी पता चला है कि कथित आरोप लगाने वाली लड़की को तलवंडी साबो की पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है हालांकि इसकी किसी पुलिस अधिकारी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।