लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों ने युवक को पीटा
लव मैरिज करवाने से खफा लड़की के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही पीड़ित युवक के दोनों हाथ बुरी तरह से तोड़ दिए। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : लव मैरिज करवाने से खफा लड़की के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की। उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही पीड़ित युवक के दोनों हाथ बुरी तरह से तोड़ दिए। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज नहीं किए थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन नवीन सैणी निवासी गली नंबर 21-7 प्रताप नगर ने बताया कि 5 जनवरी को उसने अपने मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। 10 फरवरी को वह पूरे रीति रिवाज के साथ परिजनों की देखरेख में शादी करने की तैयारी कर रहे थे। लव मैरिज करवाने से खफा लड़की के परिजनों ने बीते दिनों उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाएं कि उसके ससुराल वालों ने उसके दोनों हाथ बुरी तरह से तोड़ दिए है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसका ससुर, साल व चाचा ससुर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पड़े उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी।