Move to Jagran APP

धूप निकली पर शीतलहर जारी

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : शहर में शीत लहर का कहर जारी है वहीं अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। ठंड

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 05:40 PM (IST)
धूप निकली पर शीतलहर जारी
धूप निकली पर शीतलहर जारी

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : शहर में शीत लहर का कहर जारी है वहीं अब ठंड जानलेवा भी साबित हो रही है। ठंड के चलते शहर में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। शहर में बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए समाज सेवी संस्था के तरफ से किए जा रहे प्रयास को और तेज कर दिया है। रविवार को सूरज देवता के अच्छे दर्शन शहरवासियों ने किए। धूप का आनंद लेते हुए शहरवासी नजर आए। बाजार में भी मौसम साफ होने से चहल पहल अच्छी देखने को मिली। शहर के बाहरी क्षेत्रों में जरुर हल्की धुंध देखने को मिली। धुंध के चलते रेलगाडि़यों की लेटलतीफी जारी है।

loksabha election banner

शीत लहर जारी,खिली धूप ने पहुंचाई राहत

शहर में शीत लहर लगातार जारी है। रविवार को शहर में 0.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चली। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी की अधिकतम मात्रा में भी रविवार को कमी आई। वातावरण में नमी की अधिकतम मात्रा 91 फीसदी रिकार्ड की गई। रविवार को खिली धूप का आनंद शहरवासी लेते दिखे।

रेलगाड़ियों का घंटों इंतजार कर रहे यात्री

मौसम की मार अभी तक रेलवे पर पड़ रही है। धुंध के चलते लंबी दूरी की रेलगाडियों का देरी से चलना जारी है जिसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घंटों रेलगाड़ी का इंतजार यात्रियों को करना पड़ रहा है। शहर में बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। समाज सेवी संस्था सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल का कहना है कि उनकी संस्था के तरफ से बेसहारा लोगों को कंबल बांटे जा रहे हैं। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के मेंबर भी बेसहारा लोगों की मदद के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

कोट्स

शीत लहर से अभी राहत नहीं मिलेगी, धूप पड़ने की संभावना है।

डॉ.राजकुमार, मौसम वैज्ञानिक,ब¨ठडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.