सेवा केंद्र से बैटरी चुराने वाली महिलाएं गिरफ्तार
तीन महिलाओं को नेहियांवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 04:06 PM (IST)
जासं, बठिडा : गांव भोखड़ा में स्थित सेवा केंद्र के कंप्यूटर से बैटरियां चोरी करने वाली तीन महिलाओं को नेहियांवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर दरबारा सिंह वासी गांव सिवियां ने बताया कि उनके गांव में पंजाब सरकार का सेवा केंद्र का सब सेंटर है। बीती 13 अक्टूबर को आरोपित महिला गीता, हेमा व गीता रानी वासी कच्ची कालोनी खेता सिंह बस्ती ने सेंटर में दाखिल होकर वहां से कंप्यूटर वाली आठ बैटरियां चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब बीस हजार रुपये है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें