Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी हर फ्रंट पर हो चुकी है फेल :सन्नी शर्मा

बठिडा में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 07:27 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी हर फ्रंट पर हो चुकी है फेल  :सन्नी शर्मा
कांग्रेस पार्टी हर फ्रंट पर हो चुकी है फेल :सन्नी शर्मा

जासं, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी के पूरे देश मे चल रहे सदस्य अभियान के तहत शनिवार को बठिडा में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीटिग कर शहरी व देहाती में हो रही सदस्यता की समीक्षा की। वहीं मेहना चौक में युवा मोर्चा की और से चल रहे दो दिवसीय शिविर में शिरकत की, यहां खुद उन्होंने लोगों को भाजपा के संगठन पर्व की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के लोग भाजपा की विकास की नीति व सबका साथ सबका विकास से प्रेरित होकर संघठन में बड़ी संख्या में जुड़ रहे है व राष्ट्रवादी संगठन से जुड़ने का गौरव महसूस कर रहे है।

loksabha election banner

सन्नी शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस द्वारा लिए जा रहे निर्णय चाहे बिजली बढ़ोतरी का हो या कोई भी अन्य हो पंजाब वासियो पर अतिरिक्त बोझ बनते जा रहे है और कांग्रेस इस तरह नाकाम हो चुकी है। राष्ट्र से जुड़े मुद्दों की खिलाफत करने से भी गुरेज नही कर रही। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक संगठन की और से तय किया गया है। इसके तहत लगातार युवा मोर्चा लोगो को जोड़ रहा है।

इस मौके पर उनके साथ भाजयुमो प्रदेश मंत्री सुरेश शर्मा, मुनीश विज, संजीव शर्मा मनी, मंडल प्रधान वरिदर शर्मा, जिला प्रधान आशुतोष तिवाड़ी, महामंत्री सन्दीप अग्रवाल रवि मौर्य, उप प्रधान मुनीश मित्तल, ऋषि तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.